Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चंबा » मौसम

चंबा मौसम

हालांकि यात्रि साल के किसी भी समय चंबा घुमने के लिए जा सकते है, फिर भी ये ही सलाह दी जाती है की जब सर्दियाँ अपने खुमार पर होती है उस समय यहाँ यात्रा नहीं करें। मार्च और जून के बीच की अवधि दर्शनीय स्थलों की यात्रा और अन्य बाहरी गतिविधियों का आनंद लेने के लिए एक दम सही है। इसके अलावा, जुलाई और अक्टूबर के बीच के महीने छोटी यात्राओं के लिए आदर्श माने जाते हैं।

गर्मी

(मार्च से जून तक): चंबा में गर्मियों के मौसम मार्च के महीने में शुरू होती है और जून तक रहता है। इस दौरान चम्बा का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। गर्मियों के दौरान यात्री बड़ी संख्या में चंबा में घुमने के लिए जाते है।

मानसून

(जुलाई से अक्टूबर के लिए): चंबा में मानसून का मौसम जुलाई और अक्टूबर के बीच में रहता है। मानसून के दौरान इस क्षेत्र में मध्यम से कम बारिश प्राप्त होती है।

सर्दी

(फरवरी से नवंबर तक): सर्दियों के मौसम नवंबर में शुरू होता है जो की फरवरी तक रहता है। इस दौरान चम्बा का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। इस क्षेत्र में जनवरी और फरवरी के मौसम में बर्फबारी का अनुभव ले सकते हैं, परन्तु पिछले कुछ वर्षों से यहाँ कोई बर्फबारी नहीं हुई है।