Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चंपानेर » मौसम

चंपानेर मौसम

चंपानेर में सामान्य भारतीय मौसम होता है। यहां गर्मी ज्यादा पड़ती है, पर ठंड काफी खुशगवार होता है। गर्मी का समय चंपानेर घूमने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, जबकि ठंड के मौसम में आप चंपानगर का पूरा आनंद उठा सकते हैं।

गर्मी

गर्मी में चंपानगर का मौसम कई बार असहनीय हो जाता है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 45 डिसे तक पहुंच जाता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिसे तक रहता है। मई के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। यह समय चंपानेर घूमने के लिए अच्छा नहीं रहता है।

मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून के जरिए चंपानेर में बारिश होती है। यहां जून से बरसात शुरू हो जाती है, जो कि सितंबर तक रहती है। अक्टूबर से तापमान में गिरावट होने लगती है।

सर्दी

दिसंबर से फरवरी तक चंपानेर में ठंड का मौसम रहता है। इस दौरान यहां तापमान 11 डिसे से 31 डिसे के बीच रहता है। दिसंबर में यहां सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है।