Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चंदेल » मौसम

चंदेल मौसम

मणिपुर के बाकी इलाकों की तरह चंदेल में भी तीव्र मानसूनी हवा चलती है और यहाँ पर तीन मौसम होते हैं: गर्मी, मानसून और ठण्ड का मौसम।

गर्मी

चंदेल में गर्मी की शुरुआत मार्च से हो कर मई या जून तक चलती है। इस शहर में आज तक का अधिकतम तापमान रहा है 35 डिग्री सेल्सियस। तापमान ऊपर उठने के कारण पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वह आरामदायक सूती कपड़े साथ में रखें। इस समय मेघ गर्जन और बिजली वाला तूफ़ान भी आ सकता है।

मानसून

जून से सितम्बर के बीच भारी वर्षा हो सकती है। राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह इस ज़िले में भी बारहमासी वर्षा होती है। चूँकि इन महीनों में यहाँ लगातार वर्षा होती है, यहाँ की नमी बढ़ जाती है जिससे मौसम काफी अप्रिय हो जाता है। यह मौसम चंदेल जाने के लिए सही नहीं है।

सर्दी

चंदेल में ठण्ड में तापमान काफी नीचे तक गिर जाता है। तापमान 0 डिग्री तक भी जा सकता है। दिसम्बर, जनवरी और फरवरी महीने में सबसे ज़्यादा ठण्ड पड़ती है। ठण्ड काफी लम्बे समय तक चलता है इसलिए इस मौसम के लिए सही बचाव की ज़रुरत है। इस मौसम में यात्रा करते समय अपने साथ जाड़े का कपड़ा रखें।