Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» चंदेरी

चंदेरी  – इतिहास के माध्यम से एक यात्रा

26

चंदेरी मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में स्थित है। यह स्थान अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह मालवा और बुंदेलखंड की सीमाओं से लगा हुआ है। यहाँ कई ऐतिहासिक स्मारक और प्राकृतिक चमत्कार हैं। यह हरे भरे जंगलों और सुन्दर झीलों से घिरा हुआ है तथा विंध्य की पहाड़ियों पर स्थित है। यह शहर झांसी से 135 किमी. और भोपाल से 205 किमी. की दूरी पर स्थित है।

चट्टानों की नक्काशी से बनाये गए चमत्कारों की भूमि

चंदेरी के ऐतिहासिक स्मारकों से पता चलता है कि इस प्राचीन शहर की स्थापना 11 वीं शताब्दी में हुई थी। इस शहर पर कई राजाओं ने राज्य किया क्योंकि यह गुजरात, सेन्ट्रल इंडिया (केन्द्रीय भारत), दक्कन के बंदरगाहों को जाने वाले रास्ते में स्थित था जो व्यापार के लिए बहुत लाभदायक था। चट्टानों को तराशकर बनाये गए स्मारक विभिन्न समय की इस्लामी वास्तुकला का समृद्ध उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। चंदेरी जैन समुदाय का एक प्रमुख केंद्र भी था और एक महत्वपूर्ण छावनी भी था।

चंदेरी तथा इसके आसपास पर्यटन स्थल

चंदेरी में कई ऐतिहासिक स्मारक हैं जैसे चंदेरी किला, राजा महल, सिंहपुर महल, बादलमहल आदि। यहाँ का एक बड़ा आकर्षण यहाँ प्रतिवर्ष होने वाला एक मेला है जो जागेश्वरी देवी के सम्मान में आयोजित किया जाता है। चंदेरी अपने हस्तकला उद्योग के लिए भी जाना जाता है तथा यहाँ की हाथ से बुनी हुई साड़ियाँ त्रुटिहीन गुणवत्ता की होती है और ज़री की बॉर्डर इसकी विशेषता है।

चंदेरी कैसे पहुंचे

चंदेरी के पड़ोसी शहरों और नगरों से बस या टैक्सी द्वारा चंदेरी पहुंचा जा सकता है। पर्यटक इस शहर तक आसानी से पहुँच सकते हैं और यहाँ रहने के लिए होटल्स, सर्किट हाउस, डाक बंगले और रेस्ट हाउस (विश्राम गृह) उपलब्ध हैं।

चंदेरी की यात्रा के लिए उत्तम समय

यहाँ ठण्ड के मौसम में बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

 

चंदेरी इसलिए है प्रसिद्ध

चंदेरी मौसम

घूमने का सही मौसम चंदेरी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें चंदेरी

  • सड़क मार्ग
    चंदेरी, बसों के माध्यम से मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों और नगरों से जुड़ा हुआ है। अन्य प्रमुख स्थानों जैसे ग्वालियर,भोपाल, इंदौर, गुना, विदिशा, शिवपुरी, सांची, अशोक नगर, टीकमगढ़, झांसी और ललितपुर से नियमित अंतराल पर बस सेवा भी उपलब्ध है। चंदेरी तथा अन्य शहरों और नगरों के बीच प्राइवेट टैक्सी सेवा भी उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    चंदेरी का निकटतम स्टेशन ललितपुर (36 किमी.) और झांसी (124 किमी.) है। अशोक नगर (46 किमी.) और मुंगेली (38 किमी.) भी चंदेरी को देश के अन्य भागों से रेलमार्ग द्वारा जोड़ते हैं। इन रेलवे स्टेशनों से चंदेरी तक टैक्सी या बस द्वारा पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    चंदेरी के निकटतम हवाई अड्डे भोपाल (258 किमी.) और ग्वालियर (259 किमी.) में स्थित है। भोपाल का राजा भोज हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जबकि ग्वालियर का राजमाता विजया राजे सिंधिया हवाई अड्डा राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इन स्थानों से चंदेरी तक बस या टैक्सी द्वारा पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
29 Mar,Fri
Check Out
30 Mar,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat