शीतकाल निस्संदेह चांदीपुर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा मौसम है। सैंड फैस्टिवल भी सर्दियों के मौसम में चांदीपुर में आयोजित किया जाता है जिसमें बड़े पैमाने पर हस्तशिल्प और वस्त्रों की विशाल प्रदर्शनी लगाई जाती है। जाने-माने कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। जब आप सर्दियों के मौसम में चांदीपुर जाएं तो अपने साथ गर्म कपडे ले जाना नहीं भूलें।
ग्रीष्मकाल मार्च से शुरू होकर जून के आखिर तक रहता है। इस मैसम में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। पूरे दिन चलने वाली गर्म हवाएँ जीना मुश्किल कर देती हैं। यहाँ तक कि लोग पानी की कमी (डीहाइड्रेशन) और हीट स्ट्रोक (लू लगना) के शिकार हो जाते हैं।
मानसून का आगमन ग्रीष्मकाल की भीषण चिलचिलाती गर्मी से राहत प्रदान करता है। पूरा राज्य जुलाई से सितंबर तक भारी वर्षा का अनुभव करता है। कई नदियों में बाढ़ आ जाने और प्रमुख सड़क मार्ग पानी के भर जाने के बाद संचार (कम्यूनिकेशन) में बाधा उत्पन्न हो जाती है।
तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने से यहाँ का मौसम सर्दियों में खुशनुमा हो जाता है। सर्दियों का मौसम अक्टूबर से फरवरी तक रहता है। चांदीपुर भी पूरे राज्य की तरह शीतलहर का सामना करता है। हालांकि, दिन में मौसम सुहावना होता है।