Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चेन्नई » मौसम

चेन्नई मौसम

अक्टूबर से फरवरी के बीच चेन्नई घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे समय यहां का मौसम काफी खुशनुमा रहता है। चमकते सूरज में ज्यादा गर्मी नहीं होती है और आद्र्रता सबसे निचले स्तर पर होती है। हालांकि इस मौसम में रात के समय थोड़ी ठंड भी पड़ती है।

गर्मी

चूंकि चेन्नई भूमध्य रेखा के काफी करीब है, इसलिए यहां भीषण गर्मी पड़ती है। चेन्नई में गर्मी का समय अप्रैल से शुरू होता है और मई अंत तक रहता है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 45 डिसे तक पहुंच जाता है।

मानसून

चेन्नई में बरसात का मौसम जून मध्य से शुरू होता है। अगस्त के आखिर तक यहां मुसलाधार वर्षा होती है। इससे तापमान में काफी गिरावट आती है। जब यहां बरसात होती है तो चेन्नई के लोग बिना छाता के चलना पसंद करते हैं।

सर्दी

समुद्र के किनारे होने के कारण यहां की ठंड काफी सुहानी होती है। यहां ठंड का मौसम ज्यादा समय तक नहीं रहता है। इसकी शुरुआत मध्य नवंबर में होती है जो कि फरवरी मध्य तक रहती है। इस दौरान यहां का तापमान 27 डिसे तक पहुंच जाता है। हालांकि न्यूनतम तापमान 19 डिसे के आसपास रहता है। वैसे तो यहां ज्यादा ठंड नहीं पड़ती है, फिर भी शाम के समय में हल्के जाइकेट का सहारा लेना पड़ता है।