Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चेरापूँजी » मौसम

चेरापूँजी मौसम

बारिश के अनुभव के बिना चेरापूँजी का यात्रा अधूरी लगती है। इसलिये चेरापूँजी आने का सर्वश्रेष्ठ समय अक्टूबर से मई के बीच का है। इस समय बारिश बहुत भारी नहीं होती है और काफी साफ तथा सुहावनी होती है। इस दौरान तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

गर्मी

चेरापूँजी में गर्मियों के महीने मार्च, अप्रैल तथा मई हैं। इन महीनों के दैरान आप अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक महसूस कर सकते हैं। अगर बारिश नहीं होती है और आसमान साफ रहता है तो गर्मियों को दौरान मौसम काफी चिपचिपा हो जाता है। यहाँ का सबसे नमी वाला महीना मई होता है।

मानसून

चेरापूँजी में लगातार होने वाली बारिश ही सबकुछ है। हलाँकि लगातार और भारी बारिश जून के महीने से तेज होकर सितम्बर तक जारी रहती है। जब मॉनसून चरम पर होता है तो चेरापूँजी आना बहुत कठिन हो जाता है। जून के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है। मॉनसून के दौरान तापमान काफी गिर जाता है।

सर्दी

चेरापूँजी में बारिश के साथ सर्दियों में तापमान में गिरावट आती है। नवम्बर से फरवरी तक के महीने काफी ठंड वाले होते हैं क्योंकि इस दौरान तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। हलाँकि औसत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। कम बारिश के कारण इस समय चेरापूँजी आना अच्छा होता है।