चेन्नई हवाई अड्ड़ा चिदंबरम शहर का नजदीकी हवाई अड्ड़ा है। चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्ड़ा शहर से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह विदेशों में रहने वाले लोगों के लिए तथा दूर-दराज स्थानों से उड़ान द्वारा चेन्नई पहुंचने वाले यात्रियों के लिए एक सहज विकल्प है। उड़ान द्वरा पहुंचने वाले यात्री हवाई अड्ड़े से किराए की टैक्सी द्वारा चिदंबरम पहुंच सकते हैं।