कोयंबटूर की यात्रा का सबसे अच्छा समय, अक्टूबर से फरवरी तक रहता है। इस दौरान तापमान भी अनुकूल रहता है और हवा में भी ताजगी रहती है।
कोयंबटूर में गर्मियों दौरान तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां मार्च से लेकर मई तक भयानक गर्मी पड़ती है। जून मध्य के बाद से यहां तापमान में गिरावट आनी शुरू होती है। गर्मियों के महीनों में दोपहर काफी गर्म और आर्द्रता भरी रहती है। इस दौरान पर्यटक सैर के लिए न आएं।
कोयंबटूर में जून से अगस्त तक भारी बारिश होती है। सितम्बर और अक्टूबर के दौरान यहां हल्की फुहार पड़ती है। यहां उत्तरपश्चिम मानसून आता है। कोयंबटूर की सैर मानसून के दौरान कतई न करें। इस दौरान यहां की सड़के बंद हो जाती है और भारी जाम लग जाता है।
कोयंबटूर की सैर सर्दियों के दौरान कर सकते है। इस दौरान यहां का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। इस अवधि में हल्की सी बारिश के साथ मौसम में हल्की ठंड पड़ती है। दिसम्बर के शुरूआत में कोयंबटूर में अच्छी खासी सर्दी पड़ती है। इस दौरान, पर्यटक कोयंबटूर की सुहानी सैर पर आ सकते है।