Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कोलवा

कोलवा पर्यटन - एक फोटोग्राफर के लिए किसी डिलाईट से कम नहीं

15

प्रसिद्ध कोलवा बीच, दक्षिणी गोवा के एक जि़ले में स्थित है। उत्तरी गोवा के बीचों के विपरीत, कोलवा बीच बहुत शांत है और यहाँ पर बिखरी प्राचीन सफेद रेत, फोटोग्राफी के लिए एक खेल का मैदान है। 24कि.मी. लंबा कोलवा बीच, दुनिया के सबसे लंबे बीचों में से एक है। जहाँ दक्षिणी गोवा में पार्टियों और नाईट कल्चर का चलन नहीं है, वहीं, यहाँ कुछ अच्छे रेस्टोरेंट और होटल हैं। कोलवा कुछ प्रसिद्ध होटल शृंख्लाओं और इमारतों के पास है।

अक्तूबर के अंत में पर्यटक, गोवा के इस भाग में प्रसिद्ध कोलवा चर्च देखने के लिए आते हैं। यहाँ होने वाले उत्सव में अनेक स्थानीय लोग हिस्सा लेते हैं और कोलवा बीच आने का यह सबसे अच्छा समय है।

कोलवा से पर्यटक, ’काबो डि रामा’ किले तक आसानी से जा सकते हैं जो कि पूर्व पुर्तगाली समय का किला है और साथ ही गोवा का सबसे पुराना किला भी है।

कोलवा बीच तक आप आसानी से किराए की बाईक या कार से जा सकते हैं। यह शहर के केंद्र से 140कि.मी. दूर है और टैक्सी ड्राइवर इस रास्ते से भलीभांति परिचित हैं। कोलवा बीच, मारगाओ रेलवे स्टेशन के भी पास है।

कोलवा इसलिए है प्रसिद्ध

कोलवा मौसम

घूमने का सही मौसम कोलवा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कोलवा

  • सड़क मार्ग
    प्रसिद्ध मुंबई-गोवा राजमार्ग अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से होते हुए आप मुंबई से गोवा पहुँच सकते है जो मुंबई को सीधे गोवा से जोड़ता है। हालांकि कुछ समय पहले यह रास्ता दो लेन एकसाथ होने के कारण कम प्रयोग किया जाने लगा जिसमें एक लेन ऊपर और एक लेल नीचे है जो कि न केवल खतरनाक है बल्कि आपकी यात्रा को भी लंबा बनाती है। इससे अधिक सुविधाजनक आठ लेनयुक्त एक्सप्रेस मार्ग है जो मुंबई से पुणे की ओर जाता है और जो सतारा राजमार्ग से होते हुए महाराष्ट्र के दूसरे छोर पर स्थित सावंतवाड़ी तक पहुँचता है। गोवा, यहाँ से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से गोवा के लिए अनेक आरामदायक बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। फिर भी आपको लो-फ्लोर वोल्वो सेमी स्लीपर लेने का सुझाव दिया जाता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    उत्तर, दक्षिण तथा केंद्रीय भारत से गोवा रेलमार्ग के द्वारा भली प्रकार जुड़ा है। अधिकतर यात्री सुविधाजनक समय पर मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली सुविधाजनक रेल द्वारा यात्रा करते हैं। इससे बेहतर और क्या होगा, रातभर का सफर और किसी को महसूस तक नहीं होता।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दक्षिणी गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डा मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरें से भली प्रकार जुड़ा है। हवाईअड्डे से आने जाने के लिए टैक्सियाँ तैयार मिलती हैं। डाबोलिम कोई अंतर्राष्ट्रीय या फिर कस्टम हवाईअड्डा नहीं है, इसलिए विदेशीयात्रियों को मुंबई या दिल्ली जैसे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से होकर आना पड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
26 Apr,Fri
Return On
27 Apr,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
26 Apr,Fri
Check Out
27 Apr,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
26 Apr,Fri
Return On
27 Apr,Sat