Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कुन्नूर » मौसम

कुन्नूर मौसम

हिल स्टेशन होने के कारण कुन्नूर में ऐसा मौसम होता है कि यहाँ साल के किसी भी समय आया जा सकता है। गर्मियों का मौसम (मार्च से मई के अन्त तक) घूमने फिरने और ट्रेकिंग के लिये आदर्श है। जो लोग हरियाली देखने के शौकीन हों वे मॉनसून के महीनों में आयें, लेकिन भारी बारिश के महीनों में यहाँ आने से बचना चाहिये। अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय यहाँ पर छुट्टियाँ बिताने और हनीमून मनाने के लिये आदर्श है।

गर्मी

कुन्नूर में गर्मी का मौसम मार्च में शुरू होकर मई के अन्त तक रहता है। गर्मी का मौसम सुहावना होता है क्योंकि तापमान कभी भी यात्रियों के लिये कष्टकारी नहीं होता। कुन्नूर में गर्मियों की सुबहों के दृश्य बहुत ही मनमोहक होते हैं, खासतौर पर यदि आपके रूकने के स्थान से मैदानी इलाके साफ दिखते हों। इस मौसम के दौरान तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

मानसून

मॉनसून की फुहारें कुन्नूर में जून के महीने में शुरू हो जाती हैं। क्षेत्र में मॉनसून के दौरान पर्याप्त मात्रा में वर्षा होती है जो सितम्बर तक जारी रहती है। यह स्थान काफी आर्द्र हो जाता है जिसकेकारण इस मौसम में पर्यटकों को यहाँ आने की सलाह नही दी जा सकती। हलाँकि बरसात से कुन्नूर की पहाड़ियाँ और घाटियाँ हरियाली से ढक जाती है जो देखने में बहुत सुन्दर लगती हैं।

सर्दी

कुन्नूर में स्रदियाँ नवम्बर से फरवरी के बीच पड़ती हैं और ये साल के सबसे ठण्डे महीने होते हैं। इस दौरान तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। जिन्हे ठण्डा वातावरण पसन्द है उनके लिये सर्दियों का समय यहाँ आने के लिये आदर्श होता है लेकिन यदि वे इस मौसम में यहाँ आने की सोचें तो सर्दियों के कपड़े अवश्य लायें।