कूर्ग की यात्रा पर आने वाले सभी पर्यटकों को वीरभूमि की सैर की सलाह दी जाती है। यह एक छोटा सा गांव है। इस गांव में कर्नाटक का हेरीटेज थीम हॉलीडे रिसॉर्ट है और यहां राज्य की संस्कृति और पंरपरा को बखूबी दर्शाया गया है। यह रिसॉर्ट एक युद्धभूमि की थीम पर डिजायन किया गया है जिसमें बेटर, सैनिकों की भेषभूषा में रहते है। यहां पर लाइव मनोरंजन कार्यक्रम होते है, पूरे परिसर में कुटिया बनी हुई है और पूरी शाम सुंदर गाने बजाएं जाते है। इस रिसॉर्ट में, पर्यटक स्विमिंग का लुत्फ भी उठा सकते है और यहां का हरियाली भरा वातावरण मनमोहक है। यहां के गेस्ट हाउस में पर्यटकों के लिए सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध है।



Click it and Unblock the Notifications