Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कॉर्बेट नेशनल पार्क » मौसम

कॉर्बेट नेशनल पार्क मौसम

वे पर्यटक जो कॉर्बेट नेशनल पार्क के जंगलों का आनंद उठाना चाहते हैं उन्हें नवंबर से मई के बीच (गर्मी और ठंड का मौसम) सैर करने की सलाह दी जाती है। मानसून के पहले का और मानसून के बाद का समय भी पार्क की सैर के लिए उपयुक्त है।

गर्मी

(मार्च से मई): यहाँ गर्मियों का मौसम मार्च के महीने में प्रारंभ होता है और मई तक रहता है। गर्मियों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस होता है।

मानसून

(जून से सितंबर): कॉर्बेट नेशनल पार्क में मानसून का मौसम जून से सितंबर के बीच होता है। मानसून के दौरान राष्ट्रीय उद्यान में भारी वर्षा होती है।

सर्दी

(दिसंबर से फरवरी): ठंड का मौसम दिसंबर में प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। इस मौसम के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस होता है। ठंड के मौसम के दौरान सुबह का समय धुंधला(कोहरे वाला) होता है।