Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कुट्रालम » मौसम

कुट्रालम मौसम

कुट्रालम आने के लिए मानसून और सर्दियाँ सबसे अच्छा समय है। शानदार झरनें और सौम्य मौसम इस जगह की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं जो इसे पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षक बनाता है।

गर्मी

कुट्रालममें गर्मियाँ मार्च से मई तक होती हैं। इस समय तापमान 23डिग्री से. से 37डिग्री से. के बीच होने से मौसम अत्यधिक गर्म और शुष्क होता है। अधिकतर झरनें भी इस मौसम में सूख जाते हैं जो इस जगह का प्रमुख आकर्षण है। यहाँ आने के लिए यह उचित समय नहीं है।

मानसून

जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान भारी बारिश होती है। इस समय झरनों का व्यापक रूप देखा जा सकता है। लगातार बूंदाबांदी और हल्की हवाएं एक अतिरिक्त आकर्षण है। कुट्रालम आने के लिए यह साल का सबसे अच्छा समय है।

सर्दी

अक्तूबर से फरवरी तक होने वाली सर्दियाँ सौम्य और सुहावनी होती हैं। इस समय तापमान 13डिग्री से. से 24डिग्री से. के बीच रहता है। यहाँ आने के लिए यह भी अच्छा समय है।