Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दरासुरम » मौसम

दरासुरम मौसम

दरासुरम आने का सबसे अच्छा मौसम, ठंड का मौसम है। आपको नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों में यहाँ आने की योजना बनानी चाहिए। इस दौरान तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।

गर्मी

दरासुरम की जलवायु उप-उष्णकटिबंधीय प्रकार की है इसलिए यहाँ मौसम आम तौर पर गर्म होता है। दरासुरम में गर्मियां अत्यधिक गर्म होती हैं। गर्मियों में दरासुरम आने की सलाह बिल्कुल नहीं दी जाती। दरासुरम में गर्मियों के महीने अप्रैल, मई, जून और जुलाई हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के लगभग होता है।

मानसून

दरासुरम में मानसून मुख्य मुख्य मौसम में नहीं गिना जाता क्योंकि यहाँ बहुत कम बारिश होती है। मानसून के महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर हैं। हालांकि बारिश कम होती है पर तापमान कम हो जाता है।

सर्दी

ठंड का मौसम वह समय है जब तापमान आरामदायक स्तर तक आ जाता है। दरासुरम में ठंड का मौसम नवंबर से प्रारंभ होकर फरवरी तक रहता है। इस समय अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक होता है।