गर्मी के समय में दार्जिलिंग घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान यहां ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है।
यहां सामान्य गर्मी ही पड़ती है और तापमान 20 डिसे से ऊपर नहीं जाता है। गर्मी के समय में आप इस जगह को अच्छे से घूम सकते हैं।
दार्जिलिंग में साल के 126 दिन बरसात होती है। बरसात के समय दार्जिलिंग और आसपास के क्षेत्रों में भू-स्खलन सामान्य बात है।
वैसे तो दार्जिलिंग में ठंड का मौसम खुशनुमा होता है, पर कई बार यहां तापमान एक डिसे तक पहुंच जाता है।