Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » देहरादून » मौसम

देहरादून मौसम

देहरादून में साल भर एक समशीतोष्ण जलवायु बना रहता है। गर्मी, मानसून, सर्दी और शरद ऋतु यहां के मुख्‍य मौसम हैं।

गर्मी

मार्च के महीने में यहां गर्मियां शुरू होती हैं, जो जून तक रहती हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस क्रमश: दर्ज किया जाता है। यह मौसम देहरादून घूमने के लिये सबसे अच्‍छा मौसम माना जाता है, क्‍योंकि इस दौरान आराम से आप इस क्षेत्र में पर्यटन स्थलों का भ्रमण और साहसिक खेलों का आनंद ले सकते हैं।

मानसून

क्षेत्र में जुलाई से सितंबर तक मानसून का मौसम रहता है, इस दौरान मध्यम बारिश होती है। मानसून के दौरान, यह जगह और भी ज्‍यादा सुंदर दिखती है, जब चारों तरफ हरियाली होती है।

सर्दी

देहरादून में सर्दियों का मौसम दिसम्बर के महीने से शुरू होता है और फरवरी तक रहता है। सर्दियों के दौरान, जगह का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, न्‍यूनतम तापमान 3 डिग्री तक रहता है। जाड़े के महीनों में ज्‍यादा ठंड के वक्‍त कुछ इलाकों में बर्फबारी भी होती है।