नई दिल्ली का भारत अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र एक अनाधिकारिक सांस्कृतिक संस्था है जो 1968 में अस्तित्व में आया था। इस स्थान को आईआईसी के नाम से भी जाना जाता है और यह अपनी तरह का अनोखा स्थान है जहाँ लेखक से लेकर वैज्ञानिक, विधिवेत्ता से लेकर बौद्धिक संवर्ग के लोग, कलाकार से लेकर राजनयिक और नीति निर्माता जैसे लोग मिलकर अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग के लिये विचारों और ज्ञान का आदान प्रदान करते हैं।
इस केन्द्र की शुरूआत विश्व के विभिन्न समुदायों के बीच मित्रता और समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। इसी परिदृश्य के साथ यह केन्द्र विचार-विमर्श पटलों, व्याख्यानों, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों, बैठकों, सिनेमा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, दृश्य कलाओं, संगीत, नाट्य कलाओं और कई अन्य समारोहों का आयोजन साल भर करता रहता है और ये सभी आयोजन लोगों के प्रतिभाग के लिये खुले रहते हैं।
इन आयोजनों की मेजबानी के अलावा यह केन्द्र अपनी खास मेहमाननवाजी के लिये भी प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ के हॉस्टल के कमरे अपनी मेहमाननवाज़ी, प्रदान की वाली सुविधाओं और आरामदायक होने के कारण हमेशा माँग में रहते हैं। केन्द्र के हरे-भरे पेड़ों और फव्वारों के साथ सुन्दर बगीचे, चाय का विश्रामस्थल और जलपान क्षेत्र सभी बहुत बढ़िया हैं।
इसलिये जब आप दिल्ली आयें तो इस केन्द्र पर आना न भूलें, चाहे किसी भी विषयपरक समारोह में भाग लेकर, प्रकृति के बीच कुछ अमूल्य पल बिताकर अथवा केवल एक गर्म चाय की प्याली के साथ यहाँ अवश्य आयें।



Click it and Unblock the Notifications