नेहरू पार्क एक विशाल पार्क है जो चाणक्यपुरी डिप्लोमेटिक एनक्लेव में 80 एकड़ भूमि पर फैला है। इस पार्क का नाम देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम पर रखा गया है।
ये पार्क दिल्ली का सबसे बड़ा हरा भरा पार्क होने के अलावा सुबह और शाम को वॉक पर जाने वाले लोगों का एक प्रमुख गंतव्य है। इस पार्क में हर रोज संगीत का आयोजन किया जाता है जिसका प्रमुख उद्देश्य आने वाले लोगों को बोरिंग ज़िन्दगी से कुछ पल की राहत देना है। पार्क में संगीत की व्यवस्था और उसके देखरेख की कमान नई दिल्ली नगरपालिका के हाथ में है। यहाँ पर कई सारी गतिविधियों को आयोजन किया जाता है जिसमें लाइव म्यूजिक कोंसर्ट भारी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा हर साल यहाँ वार्षिक भक्ति महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है।
इन सबके अलावा, इस जगह पर योग क्लास, आर्ट इवेंट का भी आयोजन किया जाता है साथ ही इस पार्क के अन्दर एक शिव मंदिर भी मौजूद है।
आने वाले पर्यटक इस पार्क में रूस की अक्टूबर समाजवादी क्रांति के नेता व्लादिमीर लेनिन की आदमकद प्रतिमा को भी देख सकते हैं इस प्रतिमा को यहाँ वर्ष 1987 में क्रांति की 70 वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान स्थापित किया गया था।