Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दिल्ली » आकर्षण » प्रगति मैदान

प्रगति मैदान, दिल्ली

346

प्रगति मैदान दिल्ली का सबसे बड़ा प्रदर्शनी केन्द्र है और एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। यह 72,000 वर्गमी का क्षेत्र दिल्ली के कई महत्वपूर्ण आयोजनों और प्रदर्शनियों का आयोजन स्थल रहा है और इसकी देखभाल केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन व्यापार प्रोत्साहन इकाई के रूप में भारतीय व्यापार प्रोत्साहन संगठन (आई टी पी ओ ) करता है।

1982 में स्थापित प्रगति मैदान पुराना किला के सामने स्थित है। मैदान में प्रदर्शनियों के लिये 61,290 वर्ग मी का ढका हुआ क्षेत्र और लगभग 10,000 वर्गमी का क्षेत्र खुला मैदान है। पूरे परिसर में 18 प्रदर्शनी हॉल, कई इमारतें, खाने-पीने की दुकाने, काल प्रदर्शन स्थल और आई टी पी ओ का मुख्यालय है।

प्रत्येक वर्ष प्रगति मैदान लगभग 70 राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों की मेजबानी करता है। इनमें से वार्षिक रूप से आयोजित होने वाला भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला सबसे बड़ा होता है जिसमें लगभग 30,000 आगन्तुक और लगभग 10,000 प्रदर्शनी करने वाले लोग प्रतिभाग करते हैं। अन्य आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों में ऑटो एक्सपो और विश्व पुस्तक मेला महत्वपूर्ण हैं।

प्रगति मैदान का अर्थ है उन्नति का क्षेत्र और इसमें कई मण्डप हैं जिनमें रक्षा मण्डप, नेहरू मण्डप, भारत का पुत्र मण्डप और इन्दिरा मण्डप शामिल हैं। मैदान में स्थित प्रेक्षागृह में कई रॉक शो का आयोजन भी होता है।

प्रतिवर्ष दिल्ली का आयकर विभाग लोगों के आयकर रिटर्न भरने के लिये 150 स्टॉल भी लगाता है। इसके साथ ही फैशन डिज़ाइन काउन्सिल ऑफ इण्डिया (एफ डी सी आई) के प्रसिद्ध विल्स लाइफस्टॉइल इण्डियन फैशन वीक (डब्ल्यू आई एफ डब्ल्यू) का आयोजन भी वर्ष 2008 और 2009 में हुआ था।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
25 Apr,Thu
Return On
26 Apr,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
25 Apr,Thu
Check Out
26 Apr,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
25 Apr,Thu
Return On
26 Apr,Fri