Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» दिल्ली

दिल्ली -  बस इश्क मोहब्बत और प्यार...

346

भारत की यात्रा अपने आप में एक अनोखा अनुभव है, और इसकी राजधानी दिल्ली की सैर एक अमित संस्मरण साबित होगी। भारत के सबसे बडे शहरों में से एक दिल्ली, प्राचीनता और आधुनिकता का सही संयोजन है, जो आज एक उद्योगिक गोले की जादुई दुनिया बन गई है। अधिकारिक रूप से नेशनल कैपिटल टेरिटोरी (एन सी टी) डेल्ही को, हिंदी में दिल्ली कहा जाता है। भारत की राजधानी नई दिल्ली एन सी टी का हिस्सा है, जो मुंबई के बाद दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इस मंत्रमुग्ध कर देने वाली नई और पुरानी दिल्ली के मिश्रण में, आपको भारत का इतिहास, संस्कृति और विस्मित चीजों का संकलन मिलेगा। यह केवल देश की राजधानी ही नहीं बल्कि राजनीतिक गतिविधियों की भी राजधानी है, जो इसे एक रमणीय स्थान बनाते हैं और पर्यटन पारखियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

दिल्ली का भूगोल और जलवायु

0 से 125 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दिल्ली, भारत के उत्तर में स्थित है। इसके पूर्व में उत्तर प्रदेश जबकि उत्तर, दक्षिण और पश्चिम में हरियाणा है, दिल्ली रिज और यमुना नदी दिल्ली भूगोल की दो मुख्य विशेषताएँ हैं। यमुना नदी दिल्ली की एक मात्र प्रमुख नदी है।

दिल्ली का जलवायु

दिल्ली का सब्ट्रापिकल वातावरण होने के कारण यहाँ ग्रीष्मकाल बहुत गर्म और शुष्क होता है, जबकि सर्दियों में यहाँ इतनी ठण्ड पडती है कि पूरी दिल्ली कोहरे से ढक जाती है। गर्मियां अप्रैल से लेकर जून महीने तक रहती है, जबकि वर्षा रुतु जून में शुरू होकर अक्टूबर महीने तक रहती है। इसके बाद नवम्बर में सर्दियाँ शुरू होती जाती हैं।

दिल्ली की बहुमूल्य संस्कृति

दिल्ली के इतिहास की तरह दिल्ली की संस्कृति भी बडी विविध है। यहाँ दिवाली, महावीर जयंती, होली, लोहडी, कृष्ण जन्माष्टमी जैसे कई हिन्दू त्योहार तो मनाए जाते ही हैं, साथ ही यहाँ क़ुतुब त्योहार, वसंत पंचमी, विश्व पुस्तक मेला और अंतराष्ट्रिय आम फेस्ट जैसे कई लोकप्रिय और अनूठे त्योहार भी मनाए जाते हैं।

दिल्ली वह स्थान है जहाँ मुग्लई व्यंजनों का प्रारंभ हुआ, जिसका प्रभाव हम दिल्ली के व्यंजनों में देखते हैं। इनके अलावा यहाँ कई भारतीय व्यंजन भी काफी लोकप्रिय है। जिन में से कडाही चिकन, चिकन मक्खन, चाट, जलेबी, कचोडी और लस्सी दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है।

दिल्ली में इन स्थानों को देखना ना भूलें

दिल्ली में बनी कई स्मारके और पर्यटक स्थल प्राचीन काल की याद दिलाते हैं। यहाँ का प्रसिद्ध क़ुतुब मीनार, लाल किला, इंडिया गेट, लोटस मंदिर और अक्षरधाम मंदिर दिल्ली की वास्तुकला के उत्कृष्ट कृतियों में से एक है। दिल्ली में आप को एक ही जगह पर हर चीज़ मिल जाएगी, जिसके कारण इसे "शोप्र्स पैरडाइस" भी कहा जाता है।

भारत की राजधानी और राजनीतिक गतिविधियों की राजधानी, इस रमणीय दिल्ली में संसद घर, राष्ट्रपति भवन जो भारत के राष्ट्रपति का सरकारी आवास है, राजघाट- महात्मा गाँधी की समाधि स्मारक और अन्य कई आकर्षक स्थल यहाँ मौजूद है।

दिल्ली कई साम्राज्यों की राजधानी रही और अगर आप इतिहास प्रेमी है, तो इसके इस वस्तृत इतिहास को देखने कम से कम एक बार दिल्ली जरुर आना होगा। यहाँ क़ुतुब मीनार से लेकर लाल किले तक कई ऐसी ऐतिहासिक स्मारकें, मस्जिदें, समाधियाँ और अन्य कई धरोहरें मौजूद है, जो अपने काल का सबूत देती है।

इस लेख में हमने आपको दिल्ली की एक छोटी सी झलक दिखाई है। पर इसका पूरा आनंद दिल्ली घूमने पर ही आएगा। यहाँ एक बार जरुर आएँ। और हमे यकीन है कि आप घर वापस जाते हुए यह गाना जरुर गुन गुनाए गे "बस्ती है मस्तानों की दिल्ली दिल्ली, गली है दीवानों की दिल्ली, ये दिल्ली है मेरी यार, बस इश्क, मोहब्बत, प्यार ...."।

 

दिल्ली इसलिए है प्रसिद्ध

दिल्ली मौसम

घूमने का सही मौसम दिल्ली

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें दिल्ली

  • सड़क मार्ग
    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल है जहाँ से बंगलौर, पुणे, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों से, आदि नियमित उड़ानें पुनः दिल्ली के लिए उपलब्ध है। हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित होता है, जो दुनिया भर के सभी प्रमुख स्थलों से जुड़ा है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    भारत में ट्रेन से दिल्ली पहुचना साधारण कार्य है क्यूंकि लगभग हर जगह से दिल्ली के लिए गाड़ियों है। दिल्ली में कई रेलवे स्टेशन हैं जहां से देश के विभिन्न भागों में ट्रेने संचालित की जाती है। स्थानीय यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो के एक आसान विकल्प के रूप में है क्यूंकि यह सुविधाजनक है और सड़क परिवहन की तुलना में बहुत तेज है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल है जहाँ से बंगलौर, पुणे, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों से, आदि नियमित उड़ानें पुनः दिल्ली के लिए उपलब्ध है। हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित होता है, जो दुनिया भर के सभी प्रमुख स्थलों से जुड़ा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Mar,Tue
Return On
20 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Mar,Tue
Check Out
20 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Mar,Tue
Return On
20 Mar,Wed