पीथमपुर, मध्यप्रदेश के धार जिले में एक प्रमुख गंतव्य स्थल है। यह जगह अपने उद्योगो के लिए जानी जाती है जो इंदौर से 22 किमी. की दूरी पर स्थित है। पीथमपुर में देश और विदेश के कई छोटे और बड़े उद्योग स्थापित है। पीथमपुर शहर चार भागों में बंटा हुआ है और यहां एक सेज यानि विशेष आर्थिक क्षेत्र भी स्थित है।
पीथमपुर में कुछ प्रमुख वाहन उत्पादन कम्पनी भी है और इसे देश के ऑटोमोबाइल हब के रूप में जाना जाता है। धार पर्यटन में पीथमपुर, भारत के नए विकसित चेहरे का रूप है।



Click it and Unblock the Notifications