धर्मशाला से 11 किलोमीटर दूर और समुद्र स्तर से 1775 मीटर की उंचाई पर स्थित डल झील एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। हरे भरे देवदार के पेड़ों के जंगल से घिरी ये झील मक्लिओडगंज और नद्दी गांव के बीच स्थित है। ये झील यहाँ आने वाले ट्रेकर के लिए एक बेस कैम्प के तौर पर भी काम कारती है।
यहाँ झील के किनारे हर साल सितम्बर के महीने में वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है जो की पर्यटकों का एक प्रमुख आकर्षण होता है। इस झील के बारे में ये भी मान्यता है कि कोई भी व्यक्ति इस झील में स्नान कर ले तो उसके समस्त दुखों का निवारण हो जायगा साथ साथ ही उसे भगवान् शिव कि कृपा प्राप्त होगी।
साथ ही इस झील के पास एक मंदिर भी घूमने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है बताया जाता है कि ये मंदिर एक ऋषि दुर्वासा को समर्पित है।



Click it and Unblock the Notifications