धर्मशाला शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित त्सुग्लान्ग्खंग पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। पोताला पैलेस के रूप में जाना जाने वाला धर्मशाला का यह वही स्थान है जहाँ परम पावन दलाई लामा अपने निर्वासन के समय रहे थे, जहाँ नामग्याल मठ है।
मठ के अलावा इस संकुल में अनेक मंदिर, किताबों की दुकानें, स्तूप और एक संग्रहालय है। इस संकुल में साख्य्मुनी बुद्ध जिन्हें गौतम बुद्ध के नाम से भी जाना जाता है, की कांसे की 3 फुट ऊँची मूर्ति है।
बौद्ध अध्यात्मिक व्यक्ति अवलोकितेश्वर और पद्मसंभव के सुंदर चित्र भी यहाँ देखे जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications