वे पर्यटक जो धर्मशाला की यात्रा की योजना बना रहे हैं उन्हें गर्मियों के मौसम में यहाँ की यात्रा करने की सलाह दी जाती है जो मार्च के महीने से प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। इस मौसम के दौरान पर्यटकों के बीच ट्रेकिंग की गतिविधि लोकप्रिय होती है।
(मार्च से जून): धर्मशाला में गर्मी का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस रहता है।
(जुलाई से सितंबर): धर्मशाला में मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है। यहाँ जुलाई और अगस्त में बहुत भारी वर्षा होती है जिसके परिणामस्वरूप यह समय इस स्थान की सैर के लिये उपयुक्त नही है।
(दिसंबर से फरवरी): धर्मशाला में ठंड का मौसम दिसंबर में प्रारंभ होता है। यह मौसम फरवरी के महीने तक रहता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहाँ जनवरी के महीने में बहुत बर्फ़बारी होती है जो रास्ता बंद होने का प्रमुख कारण है।