काली नदी, कालापानी के ग्रेटर हिमालय से निकलती है। यह जगह पिथौरागढ़ जिले में समुद्र स्तर से 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां एक मंदिर भी है जिसका नाम नदी के नाम पर ही रखा गया है - काली मंदिर। वास्तव में यह नदी भारत और नेपाल के बीच प्राकृतिक बॉर्डर का काम करती है। वैसे यह नदी भारत के दो राज्यों उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की सीमा पर भी बहती है, उत्तरप्रदेश में इस नदी का नाम शारदा नदी है। जौलजीबी में गोरी गंगा नदी में मिलने के बाद यह नदी, गंगा नदी में समा जाती है। पर्यटक यहां आकर काली नदी के विभिन्न चुनौतीपूर्ण ट्रैक्स पर राफ्टिंग का आनंद उठा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications