पर्यटकों के लिए एक सुझाव है कि धर्मस्थल आने पर अन्नाप्पा बेट्टा ज़रूर देखें जिसे बदिनेडे बेट्टा भी कहा जाता है। यह जगह धर्मस्थल में एक पहाड़ी है जो चार मंदिरों और आवासीय क्षेत्र को घेरे हुए है। इन मंदिरों में पहुँचने पर पर्यटकों को यह पता चलता है कि इन तीर्थस्थानों के भीतर कोई मूर्ति नहीं है। खास बात यह है कि यहाँ बच्चों और औरतों का प्रवेश करना मना है।



Click it and Unblock the Notifications