धर्मस्थल आने पर यात्रियों को नेथ्रावती नदी के किनारे बना राम मंदिर देखना चाहिए। यह तीर्थस्थान 2003 में स्वामी नित्यानंद ने बनवाया था, जो अपने आध्यात्मिक उपदेशों के लिए जाने जाते है। इस मंदिर में पहुँचने पर भक्तजन दो मंजि़लों पर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मार्बल से बनी मूर्तियाँ देख सकते हैं। ध्यान साधना करने के इच्छुक लोगों के लिए यह मंदिर उचित स्थान है। यह मंदिर, सुबह 6बजे से 2बजे तक और शाम 5बजे से रात 8बजे तक खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications