वायुमार्ग से धर्मस्थल आने वाले यात्रियों के लिए मंगलोर हवाईअड्डा सबसे पास घरेलू और अंतरराश्टीय हवाईअड्डा है। पहले बाजपे हवाईअड्डे के नाम से जाना जाने वाला यह हवाईअड्डा धर्मस्थल से 65कि.मी. दूर है। दुनिया के बड़े शहरों के अलावा, यहा से मध्यपूर्व के बड़े शहरों जैसे-दुबई, मस्कट, दोहा, कुवैत और बहरीन के लिए भी उड़ानें हैं। मुबई, बंगलोर, गोआ, कोची कालीकट और देश के दूसरे बड़े शहरों से भी यहाँ आना आसान है।