कुआलो, ढेंकानाल से 72 किमी. की दूरी पर स्थित है। कुआलो एक ऐसा स्थान है जहां कई मंदिर है जो हिंदूओं के भगवान को समर्पित है। यहां कई मंदिर जैसे - भगवान कनकेश्वर, भगवान बालुनकेश्वर, श्री बैद्यनाथ, पंचमेश्वर, कपिलेश्वर, आदि को समर्पित है। यहां के मंदिरों के कुछ हिस्से खंडहर में परिवर्तित हो चुके है।
पर्यटक, इन मंदिरों में आकर भगवान के दर्शन करते है। कुआलो के मंदिरों की वास्तुकला वाकई में अद्भूत है। यहां के मंदिरों की संरचना विशाल और ऊंची होती है। जिन पर्यटकों को पुरातत्व में रूचि हो, वह यहां आकर अध्ययन भी कर सकते है। यहां के प्राचीन मंदिर बेहद सुंदर है। यहां के किसी भी दौर में भ्रमण के लिए आया जा सकता है।