दिसपुर असम की राजधानी है और कमर्शियल रूप से तेज़ी से बढ़ते हुए शहर गुवाहाटी से लगभग 10कि.मी. दूर है। दिसपुर से पहले असम की राजधानी शिलांग थी। 1973 में जब मेघालय को असम से अलग किया गया तब मेघालय की राजधानी शिलांग थी। असम की सरकार ने दिसपुर को इसकी राजधानी के रूप में चुना था।
दिसपुर में और इसके आसपास के पर्यटन स्थान
असम सचिवालय और असम विधानसभा सदन जैसी प्रमुख इमारतें दिसपुर में ही स्थित हैं। यहाँ पर्यटन के रूप से महत्वपूर्ण कुछ स्थान जैसे शिल्पग्राम और वशिष्ठ आश्रम भी हैं। दिसपुर यहाँ लगने वाले चाय के नीलामी बाज़ारों के लिए भी प्रसिद्ध है। राजधानी होने के बावजूद अभी भी दिसपुर अपने पड़ोसी शहर गुवाहाटी की छत्रछाया में बना हुआ है।
दिसपुर के निवासियों में आर्य, तिब्बती और बर्मा मूल के लोग शामिल हैं। वे अपनी संस्कृति और विरासत में दृढ़ विश्वास रखते हैं। बिहू त्योहार यहाँ भव्यता से मनाया जाता है। हालांकि, असमिया इस शहर की आधिकारिक भाषा है, लेकिन हिंदी और अंग्रेज़ी भी असामान्य नहीं हैं।
दिसपुर का मौसम
दिसपुर का मौसम गुवाहाटी के मौसम जैसा ही होता है। हालांकि, दिसपुर आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक होता है जब मानसून समाप्त होता है और सर्दियों का आरंभ होता है।
कैसे पहुँचे दिसपुर
असम के प्रमुख शहरों से दिसपुर हवाई, रेल और सड़कमार्ग द्वारा भली प्रकार से जुड़ा है।