Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » द्रास » मौसम

द्रास मौसम

द्रास जाने के लिए सबसे उचित समय है गर्मी का मौसम जो जून में शुरू होकर सितम्बर में ख़त्म हो जाता है। ठण्ड में यहाँ जाने से बचना चाहिए क्योंकि पूरा शहर बर्फ से ढका होता है और पर्यटकों को घूमने में दिक्कत आ सकती है।

गर्मी

(जून से सितम्बर): यहाँ पर गर्मी का मौसम जून में शुरू होता है और सितम्बर तक चलता है। द्रास में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है। गर्मी के दौरान मौसम सुहाना रहता है और इस मौसम में यह जगह आसानी से घूमा जा सकता है।

मानसून

(दिसम्बर से मई): द्रास में भारी बरसात नहीं होती पर पूरे साल में दिसम्बर से मई तक वर्षा होती है। इकठ्ठा किये गए आंकड़ों के अनुसार, द्रास में करीबन 360 मिलीमीटर या १४ इंच बरसात बर्फ के रूप में हर साल गिरती है।

सर्दी

(मध्य अक्टूबर से मध्य मई): यहाँ पर ठण्ड का मौसम मध्य अक्टूबर से शुरू होता है और मध्य मई तक चलता है। साईबेरिया के बाद दूसरी सबसे ठंडी बसी हुई जगह माना जाने वाले द्रास में ठण्ड में औसतन तापमान -२२ डिग्री सेल्सियस रहता है। न्यूनतम तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है। पर्यटकों को इस दौरान द्रास आने की सलाह नहीं दी जाती क्योंकि इस वक़्त मौसम के हालात ट्रेक्किंग या ऐसे साहसी कार्यों की अनुमति नहीं देते।