दुधवा नेशनल पार्क, भारत - नेपाल सीमा के पास उत्तर प्रदेश राज्य के तराई बेल्ट में स्थित है। इसे 1958 में वन्यजीव अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था और 1977 में यह एक राष्ट्रीय उद्यान बन गया था। आज, यह उद्यान दो भागों में विभाजित है : किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य और कतरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य।
इस क्षेत्र में अधिकाश: जलोढ़ मैदान, झील, पूल और कई नाले हैं। यहां की भारतीय - गंगा भूमि पर विविध वनस्पति के अलावा, विभिन्न प्रकार के जीव जन्तु और चिडि़यां भी पाई जाती है जिनमें लुप्तप्राय दलदल हिरण तेंदुआ, फिशिंग कैट, रैटल, सिवेट, सियार, हॉग डियर और बार्किंग डियर भी शामिल है। यह अभयारण्य, चिडिया प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान जगह है। यहां कई घरेलू और प्रवासी चिडियां रहती है।
चिडियों को निहारने के लिए यहां का सबसे आर्दश समय बानके ताल है यहां आकर पर्यटक इग्रेट्स, कलहंस, जलकाग, बगुला, बतख और हंसों को भी देख सकते हैं। वैसे इस पार्क में मगरमच्छ और सांप का भी प्राकृतिक आवास है। इस पार्क में कई घरेलू और प्रवासी पक्षी निवास करते है।



Click it and Unblock the Notifications