दुधवा में गर्मियां मार्च से मई तक पड़ती हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहता है। मई यहां का सबसे गर्म महीना होता है।
दुधवा में मानसून जुलाई से सितम्बर तक रहता है। बारिश के दिनों में यहां मूसलाधार बारिश होती है। इस दिनों यहां आकाश में बदली छाई रहती है और मौसम में काफी ज्यादा आर्द्रता और नमी रहती है।
दुधवा में सर्दियों का मौसम नवंबर से फरवरी तक रहता है। सर्दियों के दौरान यहां का मौसम खुशनुमा और अच्छा होता है और तापमान भी 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।