Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» दुमका

दुमका -  हिंदुओं का एक पवित्र स्थान

20

दुमका की प्रसिद्धि एक जनजातीय क्षेत्र के रूप में हैं। यह सबसे पुराना जिला होने के साथ-साथ झारखंड के संथाल परगना डिविजन का मुख्यालय भी है। यह शहर मंत्रमुग्ध कर देने वाली खूबसूरती से भरा पड़ा है। यहां के विशाल पहाड़, सुरम्य प्राकृतिक दृश्य, निर्मल नदियां और हरी-भरी घाटियों को देखकर आप रोमांचित हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

झारखंड के 24 जिलों में से एक दुमका की गिनती कभी भारत के सबसे पिछड़े जिलों में होती थी। मूल रूप से दुमका अंग्रेजों द्वारा बनाया गया एक प्रशासनिक जिला था, जिसे दमिन-ई-को नाम से जाना जाता था। वर्तमान में यह झारखंड की उपराजधानी है। भारी कटाव के कारण दुमका के जमीन की उत्पादकता काफी कम है।

दुमका और आसपास में घूमने लायक स्थान

दुमका जिला चारों ओर से पहाड़, जंगल और नदी से घिरा हुआ है। ज्यादातर हिस्सा ऊंची भूमि पर बसा हुआ है, जहां उत्तर से दक्षिण की ओर पहाड़ है। लागवा हिल्स नोनीहाट के पास स्थित है। अपनी अद्भुत सुंदरता के कारण यह दुमका को एक घूमने लायक स्थान बना देता है। साथ ही दुमका उन लोगों के लिए भी एक आदर्श स्थान है जिनकी रुचि ट्रेकिंग में होती है।

दुमका का दक्षिणी-पूर्वी हिस्सा रामगढ़ हिल्स से घिरा हुआ है। इस शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालू भी आते हैं। धार्मिक स्थलों में बाबा वासुकीनाथ धाम, मलूटी, बाबा सुमेश्वर नाथ और छोटोनाथ प्रमुख है। इसके अलावा मसनजोर बांध, कुमराबाद, कुरवार या श्रृष्टि पार्क यहां के कुछ खास पिकनिक स्पॉट हैं। मयूराक्षी नदी दुमका से बहने वाली प्रमुख नदी है।

दुमका घूमने का सबसे अच्छा समय

दुमका की जलवायु काफी नम होती है। गर्मी में यहां का मौसम गर्म होने के साथ-साथ आर्द्र भी होता है। वहीं ठंड का मौसम काफी खुशनुमा होता है।

कैसे पहुंचें

सड़क मार्ग के जरिए दुमका अच्छे से जुड़ा हुआ है। साथ ही जसीडीह से रेल मार्ग के जरिए भी दुमका पहुंचा जा सकता है। यहां कुछ नई रेल लाइन बिछने वाली है, जिससे दुमका पहुंचना और भी सुविधाजनक हो जाएगा।

 

दुमका इसलिए है प्रसिद्ध

दुमका मौसम

घूमने का सही मौसम दुमका

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें दुमका

  • सड़क मार्ग
    झारखंड के महत्वपूर्ण शहरों से दुमका अच्छे से जुड़ा हुआ है। वहीं दुमका की सड़कों पर तीन पहिया वाहनों को देखा जा सकता है। यहां से नियमित बसें चलती हैं और यहां रहने वाले लोग इसी के जरिए सफर करना पसंद करते हैं। शहर से होकर निजी और सरकारी दोनों बसें गुजरती हैं। दुकमा कोलकाता और रांची से रात्रि सेवा की बसों के द्वारा जुड़ा हुआ है। साथ ही सड़कों की स्थिति भी बहुत अच्छी है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रेल मार्ग के जरिए दुमका रांची और जसीडीह से जुड़ा हुआ है। यहां कई नए रेलवे प्रोजेक्ट की शुरुआत होने वाली है, जिससे यहां पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। निकट भविष्य में दुमका को बिहार के भागलपुर और पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से जोड़ने की योजना है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    There is no air port available in दुमका
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
25 Apr,Thu
Return On
26 Apr,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
25 Apr,Thu
Check Out
26 Apr,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
25 Apr,Thu
Return On
26 Apr,Fri