Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दुर्गापुर » मौसम

दुर्गापुर मौसम

ठंड का समय दुर्गापुर घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है। यहां अक्टूबर महीने में कुछ समय के पतझड़ का मौसम रहता है, जबकि फरवरी अंत में कुछ समय बसंत का मौसम रहता है। पतझड़ और बसंत के समय तापमान 25 डिसे के आसपास रहता है।

गर्मी

गर्मी के समय में दुर्गापुर में काफी परेशानी होती है, क्योंकि तामपान 38 डिसे तक पहुंच जाता है। गर्मी का समय मार्च से शुरू होकर जून तक रहता है।

मानसून

दुर्गापुर में बरसात का मौसम ठीक-ठाक रहता है और प्राकृति सुंदरता के कारण इस मौसम में शहर घूमना अच्छा रहेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ जाती है, जिससे घूमने में दुश्वारी नहीं होती है।

सर्दी

ठंड का मौसम काफी खुशगवार होता है और इस दौरान तापमान 10 डिसे तक पहुंच जाता है। ठंड का समय नवंबर से जनवरी तक रहता है।