Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दूरशेत » मौसम

दूरशेत मौसम

गर्मी

दूरशेत में गर्मी का मौसम मार्च से मई तक रहता है और यह मौसम बहुत ज़्यादा गर्म और सूखा होता है। इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होता है। पर्यटकों को इस मौसम में यहाँ की सैर नही करने की सलाह दी जाती है क्योंकि अप्रैल और मई में दूरशेत बहुत गर्म होता है। फिर भी यदि आप इस मौसम में दूरशेत जाने की योजना बना रहे हैं तो इस क्षेत्र में उपलब्ध वॉटर स्पोर्ट्स (पानी के खेल) का आनंद उठाना न भूलें।

मानसून

दूरशेत में जून से अगस्त तक मानसून का मौसम रहता है। इस समय वातावरण आमतौर पर समशीतोष्ण परंतु नम होता है। इस दौरान यहाँ माध्यम से भारी वर्षा होती है।

सर्दी

ठंड का मौसम दूरशेत की सैर के लिए उपयुक्त है। यहाँ नवंबर से फरवरी तक ठंड का मौसम होता है तथा तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से अधिक नही होता।