Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » द्वारका » मौसम

द्वारका मौसम

द्वारका का मौसम लगभग पूरे वर्ष खुशनुमा रहता है। गर्मियां गर्म होती हैं परंतु चिलचिलाने वाली नहीं होती। मानसून के दौरान दिन का समय उत्तम होता है तथा ठंड का मौसम पर्यटन के लिए उचित है। मौसम हो या शहर द्वारका की सैर करना पैसा वसूल है।

गर्मी

द्वारका में गर्मियों का मौसम गर्म परन्तु खुशनुमा होता है। गर्मियों का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। गर्मियों के महीने विभिन्न स्थानों और मंदिरों की सैर करने के लिए उपयुक्त हैं। सामान्यत: तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

मानसून

द्वारका में मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है। इन महीनों के दौरान दिन खुशनुमा होते हैं जबकि रातें कुछ ठंडी होती हैं।

सर्दी

द्वारका में ठंड के दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। इस समय मौसम खुशनुमा होता है।