Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पूर्वी चम्पारण » मौसम

पूर्वी चम्पारण मौसम

इस जगह की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान, अक्टूबर से मार्च तक, का होता है। इन महीनों के दौरान, तापमान आरामदायक रहता है तथा सभी स्थानों को घूमने के लिए उपयुक्त रहता है।

गर्मी

पूर्वी चम्पारण में गर्मियां उष्णकटिबंधीय होती हैं, तथा गर्मियों के दौरान तापमान 30 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है।

मानसून

मानसून सीजन के दौरान, भारी वर्षा इस स्थान को हरियाली के सौंदर्य से भर देती है, जिसे देखकर नेत्रों को बहुत शांति व सुकून प्राप्त होता है।

सर्दी

पूर्वी चंपारण में सर्दियां भी 10 डिग्री से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस के मध्य के तापमान के साथ आदर्श होती हैं, इस प्रकार इस दौरान यहां की जलवायु पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए भी सुखद होती है।