Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पूर्वी गारो हिल्स

पूर्वी गारो हिल्स पर्यटन - मानव जाति के बिगाड़ के आछूता

4

पूर्वी गारो हिल्स मेघालय के 11 जिलों में से एक है। मेघालय राज्य के गठन के लगभग चार साल बाद इसको एक पूर्ण जिला बना दिया गया। पूर्वी गारो हिल्स के सरकारी काम विलियमनगर के जिला प्रशासनिक मुख्यालय से होते है। विलियमनगर बड़ी अच्छी योजना से बसाया गया शहर है जो मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कप्तान विलियमसन संगमा के नाम पर है। विलियमनगर एक सुनियोजित शहर है, जहाँ सभी बुनियादी सुविधाए मौजूद है और राज्य में विकसित शहर केंद्रों में से एक है।

ईस्ट गारो हिल्स 2603 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र में फैला हुआ और दक्षिण दिशा में दक्षिण गारो हिल्स, खासी हिल्स पूर्वी दिशा में, पश्चिम में पश्चिम गारो हिल्स और असम के कुछ हिस्सों से घिरा हुआ है। पूर्वी गारो हिल्स में बड़े पैमाने में गारो जाती आबाद है जो मेघालय में खासी जाती के बाद दूसरी सबसे बड़ा जाति है। हजोंग्स, रभस, कोचेस, बनिस, दलुस और बोरोस भी बड़ी संख्या में इस जिले में रहते हैं।

पूर्वी गारो हिल्स वनस्पतियों और जीव से भरा हुआ है। पूर्वी गारो हिल्स पर्यटन अभी तक पूरी तरह जाना नहीं गया है, लेकिन फिर भी संभावित विकसित किया गया है, जो की राज्य के लिए राजस्व का एक प्रमुख स्रोत बन सकता है। पूर्वी गारो हिल्स पर्यटन नैसर्गिक सौंदर्य से कहीं अधिक है। इतिहास और संस्कृति इस जिले के पर्यटन का एक अभिन्न हिस्सा हैं।

पूर्वी गारो हिल्स तक कैसे पहुंचे

विलियमनगर तुरा से 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो गारो हिल्स में सबसे बड़ा शहर। विलियमनगर से तूरा तक सफ़र करने में 1 घंटे 30 मिनट लगते हैं। पर्यटक चाहें तो यहाँ सरकारी बसों या एक टैक्सी बुक कर के पहुच सकते हैं।

पूर्वी गारो हिल्स का मौसम

गर्मियों में पूर्वी गारो हिल्स गर्म रहता है जबकि सर्दियों में ठंडा। मानसून कई दौरान देश के इस हिस्से में भारी बारिश होती है। ईस्ट गारो हिल्स की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों और शुरुवाती गर्मियों का है जब यहाँ जलवायु बहुत सुहाना रहता है।

पूर्वी गारो हिल्स की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय

अगर आप ईस्ट गारो हिल्स के प्राचीन स्थानों की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए यहाँ आने के लिए सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का है।

पूर्वी गारो हिल्स इसलिए है प्रसिद्ध

पूर्वी गारो हिल्स मौसम

घूमने का सही मौसम पूर्वी गारो हिल्स

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पूर्वी गारो हिल्स

  • सड़क मार्ग
    राष्ट्रीय राजमार्ग 51 और राष्ट्रीय राजमार्ग 62 ईस्ट गारो हिल्स जिले से होकर गुजरते है और सभी कस्बों और जिले के गांवों की मुख्य जीवन रेखा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा, कई राजकीय राजमार्ग इन स्थानों को आपस में जोड़ते है। पर्यटकों को शिलांग और गुवाहाटी से विलियमनगर के लिए आसान साधन मिल सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    गुवाहाटी रेलवे स्टेशन मेघालय के मुख्य रेलवे स्टेशन के रूप में कार्य करता है। पर्यटकों को आसानी से देश के किसी भी हिस्से से गुवाहाटी के लिए ट्रेन मिल सकती है। गुवाहाटी पहुंचने पर पर्यटकों स्टेशन से 9 किलोमीटर दूर अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल से बस से यहाँ आ सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मेघालय का एक मात्र हवाई अड्डा उमरोई में है, जो राज्य की राजधानी शिलांग से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि, गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बेहतर विकल्प है और फिर वहां से गारो हिल्स के लिए 51 राष्ट्रीय राजमार्ग से ज़रिये आ सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
29 Mar,Fri
Check Out
30 Mar,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat