Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पूर्वी गारो हिल्स » मौसम

पूर्वी गारो हिल्स मौसम

ईस्ट गारो हिल्स के प्राचीन स्थानों की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का है। यहाँ सर्दियों के दौरान ठण्ड जयादा पड़ती जो सुन्दर दृश्य देखने के लिए सबसे अच्छा समय है। साहसिक प्रेमियों और ट्रेकर भी इसी दौरान यहाँ का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि, गर्मी के मौसम में भी जबभी यहाँ की यात्रा करें ऊनी कपड़ों ले जाने न भूलें।

गर्मी

मेघालय के अन्य भागों की तुलना में, पूर्वी गारो हिल्स ऊँचा तापमान देखा गया है। यहाँ उच्चतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पूरे गारो हिल्स पठार पर है जिससे बढ़ा हुआ तापमान इसको गर्म और आर्द्र बनाने देता है। अप्रैल, मई और जून गर्मियों के महीनों हैं।

मानसून

यहाँ मानसून जुलाई में शुरू होता है और सितंबर के अंत तक रहता है। मानसून में जिले में भरी बारिश होती है जिसकी वजह से कई इलाको से संपर्क कट जाता है। यह मौसम पर्यटकों के लिए अनुकूल समय नहीं है क्युकी यहाँ अक्सर भरी बारिश के चलते सड़क बंद रहती है और बाढ़ भी बनी रहती है।

सर्दी

सर्दियों में ईस्ट गारो हिल्स जिले का माहौल आनंदमय रहता हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सर्दियाँ अक्टूबर के महीने में शुरू है, और यह फरवरी के अंत तक रहती है।