एलीफेंटा गुफाओं की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से से जनवरी का है इस दौरान यहां का मौसम बहुत अच्छा रहता है।
एक तट के पास स्थित होने के कारण एलिफेंटा का तापमान गर्म और आर्द है। इससे फर्क नहीं पड़ता की आप साल के किस मौसम में यहां जा रहे हैं यहां साल के 12 महीने आपको शुष्क हवा झेलनी होगी। गर्मी में यहां का तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
एलिफेंटा में मानसून का मौसम पड़ोसी शहर मुंबई से मिलता जुलता है ।यहां पर आपको मॉडरेट वर्षण मिलेगा ।अगर आप यहां मानसून में जा रहे हैं तो ध्यान रखे की आपके पास ओवर कोट और इस मौसम के प्रतिरोधी जूतों की जोड़ी हो।
मुंबई शहर की तरह, एलिफेंटा का भी तापमान आमतौर पर 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता ।यहां व्यक्ति हल्की सर्दियों का अनुभव करेगा। लगातार हवा चलने से यहां मौसम स्थिर नहीं रहता जिस कारण तापमान में परिवर्तन होता रहता है।