नेदुम्बस्सेरी में स्थित कोचीन अंतर्राष्टीय हवाई अड्डा एर्नाकुलम शहर से केवल 23 किलोमीटर की दूरी पर है। इस हवाई अड्डे से राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। हवाई अड्डे के बाहर टैक्सी की सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध हैं जिसका लाभ दिन के किसी भी समय उठाया जा सकता है।