Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » इरोड » मौसम

इरोड मौसम

सामान्यतः इरोड का मौसम साल भर शुष्क रहता है। फिर भी, इरोड शहर में आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च के महीनों के दौरान का है।

गर्मी

इरोड में गर्मियो का मौसम मार्च में शुरू होकर मई तक जारी रहता है। गर्मियों के दौरान तापमान 23 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अधिकतम तापमान सामान्यतः मई के महीने में दर्ज किया जाता है।

मानसून

मॉनसून जून में शुरू होकर सितम्बर के अन्त में समाप्त होता है। इस दौरान होने वाली अपर्याप्त वर्षा लोगों को तपा देने वाली गर्मी से राहत नहीं दे पाती। पूरे साल भर में कुल वर्षा 100 मिमी से अधिक होती है। मॉनसून के दौरान अधिकतम वर्षा लगभग 30 मिमी तक होती है। उत्तर पूर्वी मॉनसून अक्टूबर और नवम्बर के महीनों में सक्रिय होता है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून का समय जून से अगस्त तक होता है और इस दौरान इरोड तालुका में अधिकतम वर्षा होती है।

सर्दी

दिसम्बर के महीने में बारिश समाप्त हो जाती है, आसमान साफ हो जाता है और मौसम काफी सुहावना हो जाता है। सर्दियों के महीनों (अर्थात दिसम्बर से फरवरी) के दौरान तापमान 13 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।