फैजाबाद एक ऐतिहासिक शहर है और इसके अतीत के अध्ययन का सर्वश्रेष्ठ स्थान फैजाबाद संग्रहालय है। यहाँ पर कई वस्तुयें प्रदर्शित हैं जो मुगलकालीन शासन और शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने पर उसके असर को दिखाती हैं। यहाँ पर कई पौराणिक वस्तुयें भी प्रदर्शित हैं।
यहाँ पर प्रदर्शित वस्तुओं में चाँदी के बर्तन, कपड़े, हथियार, बर्तन और पुराने समय की कलात्मक रचनायें प्रमुख हैं। यहाँ पर प्रदर्शित युद्ध के हथियार शहर के शासकों के कोमल हृदय को दर्शाते हैं। संग्रहालय की देखरेख भली-भाँति की जाती है और बहुत व्यवस्थित होने के कारण आसानी से पूर्ण अध्ययन किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications