फरीदाबाद में नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम को 1981 में बनवाया गया था। स्टेडियम की 25,000 लोगों की क्षमता है। यहाँ पर एक कमरे के साथ 200 लोगों के लिये एक आधुनिक पवेलियन भी है। बाहर एक टेनिस कोर्ट का भी निर्माण किया गया है। कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन यहाँ हो चुका है। इसे पूर्व में मयूर स्टेडियम के नाम से जाना जाता था।



Click it and Unblock the Notifications