अकबर के निजी कक्ष के सामने बना अनूप तलाओ अपनी तरह का एक शानदार वाटर टैंक है। यह ख्वाबगाह परिसर के सामने स्थित है ओर अपने समय का सबसे प्रभावशाली टैंक था। लाल बलुआ पत्थर की संरचना पर एक सुंदर मंच है ओर आसपास के स्थानों को देखने के लिए बैठने की उचित योजना है। यह संरचना चारों ओर से सड़कों से जुड़ी हुई है।
पुराने दिनों में ताज़े पानी के नियमित प्रवाह के लिए इसे विशेष रूप से मुख्य जल प्रणाली से जोड़ा गया था। पुराने ग्रंथों और रिकार्ड के अनुसार, यह टैंक सोने ओर चाँदी के सिक्कों से भरा जाता था जो सूर्य की किरणें पड़ने पर चमकते थे। इनमें से अधिकतर सिक्कें बाद में जहाँगीर द्वारा दान में दे दिए गए थे।
हालांकि, सम्राट ने अपने संस्मरणों में यह उल्लेख किया है कि टैंक खाली करने पर इसमें से निकलने वाले एक करोड़ तीन लाख सिक्कें दान के रूप में वितरित किए गए थे।



Click it and Unblock the Notifications