Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गलिबोर » मौसम

गलिबोर मौसम

मानसून के बाद नवंबर से फरवरी के बीच का मौसम गलिबोर की यात्रा के लिए उत्तम होता है। पक्षी प्रेमियों के लिए ठंड का मौसम उपयुक्त होता है क्योंकि इस मौसम में पक्षियों की लगभग 200 प्रजातियाँ इस अभ्यारण्य में रहती हैं।

गर्मी

(मार्च से मई): गर्मियों में गलिबोर का मौसम कुछ अधिक गर्म होता है। इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होता है। प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए तथा बाहरी गतिविधियों का आनंद उठाने के लिए गर्मियों का मौसम उपयुक्त होता है।

मानसून

(जून से अक्टूबर): मानसून के मौसम के दौरान गलिबोर में अनियमित वर्षा होती है।

सर्दी

(नवंबर से फरवरी): ठंड के दौरान गलिबोर का मौसम बहुत अच्छा और आरामदायक होता है। इस दौरान निम्नतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस होता है।