Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गंगोत्री » मौसम

गंगोत्री मौसम

गंतव्य की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून के बीच का समय रहता है। सितंबर और नवंबर के महीनों के दौरान भी यात्री गंगोत्री में छुट्टियां बिताने की योजना बना सकते हैं।

गर्मी

(मार्च से मई)- यहां गर्मियों का मौसम मार्च के महीने में शुरू होकर मई माह तक चलता है।इस दौरान, इस जगह का औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

मानसून

(जुलाई से अगस्त)- गंगोत्री में मानसून जुलाई के माह में शुरू होकर अगस्त में खत्म होता है। इस मौसम में यहां भारी वर्षा होती है,इसलिए,लोगों का मंदिर की यात्रा करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

सर्दी

(दिसम्बर से फरवरी)- गंगोत्री में सर्दियों का मौसम दिसम्बर से फरवरी तक रहता है।इस मौसम में यहां भारी वर्षा होती है तथा कड़ाके की ठंड पड़ती है।