Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गंगटोक » आकर्षण » एंचेय मठ

एंचेय मठ, गंगटोक

63

गंगटोक में एंचेय मठ पूजा का बहुत ही पवित्र और सुंदर स्‍थान है। साल 1909 में सिक्किम की राजधानी में स्थापित, गंगटोक के ऊपर सुंदर पहाड़ी पर इसका निर्माण किया गया है जहां से माउंट कंचनजंगा के शानदार दृश्य  का आनंद ले सकते हैं। एक पौराणिक कथा के अनुसार, यह मठ जो बौद्ध धर्म के वज्रयना न्यिन्गमा समाज के अंतर्गत आता है, एक ऐसे स्थान में मौजूद है, जिस पर लामा द्रुपथेब करपो का आशीर्वाद बरसता है।

द्रुपथेब उड़ान शक्तियों के साथ बौद्ध  धर्म की तांत्रिक कला में विशेषज्ञ थे और वे दक्षिण सिक्किम में मेनम हिल से उड़कर यहां आये और इस स्‍थान पर एक छोटे से मठ की स्थापना की। नाम 'एंचेय मठ' का मतलब है एकान्त मठ और इसके अतिरिक्त एक और कथन है, कि यह जगह हमारी रक्षा करने वाले देवताओं - कांगचेन्‍डजोंगा और याबडियान की उपस्थिति के लिए पवित्र है।

ये सभी दिलचस्प कहावतें  पूजन के लिये खूबसूरत स्‍थान मुहैया कराती हैं, गंगटोक के लोगों और अन्य भक्तों के दिलों में एक खास जगह बनाती हैं, जो मानते हैं कि गोम्पा के भीतर शक्तिशाली देवता हैं और वे सभी की इच्छाओं को पूरा करेंगे। गोम्पा का निर्माण बहुत ही आलंकारिक तरीके से किया गया है और अंदर देवताओं के कई आकर्षक चित्र हैं। लोकी शरिया, बुद्ध और गुरु पद्मसंभव मुख्य देवी-देवता हैं, जिनकी यहां पूजा होती है।

गोम्पा में वार्षिक धार्मिक नृत्य के  लिए इस्तेमाल किये जाने वाले मास्क की एक सारणी और एक पुस्तकालय भी है। दुर्भाग्य से, सिक्किम में 2006 में आए भूकंप के दौरान मठ को गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ा। मठ हर साल कुछ महत्वपूर्ण त्यौहार मनाता है। उनमें से कुछ हैं: डेटोर चाम/ चाम नृत्य महोत्सव, सिंघे चाम और पंग लभसोल।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
28 Mar,Sat
Return On
29 Mar,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
28 Mar,Sat
Check Out
29 Mar,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
28 Mar,Sat
Return On
29 Mar,Sun